कोरोना को हराने दिव्यांग महिला ने अपनी पेंशन खर्च कर 900 मास्क बनाए, जरूरतमंदों को बांटे

केरल में कोजिकोड की कूथाली पंचायत में रहने वाली 48 साल की लीला कोरोना को हराने में अपना योगदान दे रही हैं। लीला के बचपन से दोरों पैर कमजोर और दूसरों के मुकाबले छोटे हैं। इस वजह से उन्हें चलने में परेशानी होती है। लेकिन, वे सिलाई मशीन की मदद से मास्क बना रही हैं। उन्होंने घर पर रहकर अब तक करीब 900 मास्क बनाएं हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को बांटा गया है। उन्होंने किसी से कोई मदद लिए बिना यह सहयोग किया है। मास्क बनाने के लिए पैसे की व्यवस्था उन्होंने अपनी पेंशन की रकम से की। अपने इस काम से लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मास्क बनाने के लिए पैसे की व्यवस्था लीना ने अपनी पेंशन की रकम से की। अपने इस काम से वे लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/divyang-woman-defeating-corona-spent-her-pension-making-900-masks-distributed-to-the-needy-127253951.html
via IFTTT
कोरोना को हराने दिव्यांग महिला ने अपनी पेंशन खर्च कर 900 मास्क बनाए, जरूरतमंदों को बांटे कोरोना को हराने दिव्यांग महिला ने अपनी पेंशन खर्च कर 900 मास्क बनाए, जरूरतमंदों को बांटे Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 11:48 Rating: 5

326 पहुंचा आंकड़ा, झज्जर में अजादपुर मंडी से सब्जी बंद, सोनीपत में हाइवे पर ढाबे खोलने की अनुमति

हरियाणा में लॉकडाउन के दूसरे चरण का 20वां दिन है। कुल मरीजों का आंकड़ा 326पहुंच गया है। झज्जर में अचानक से 12 केस आ जाने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इनमें से 11 का कनेक्शन सब्जी मंडी से है। इसके बाद अब बहादुरगढ़ और झज्जर सब्जी मंडी में अजादपुर से सब्जी बैन कर दी है। सोनीपत व हरियाणा के दूसरे जिलों से सब्जी यहां आएगी। इसी तरह फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में पुलिस ने कड़ा पहरा कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने भी दिल्ली के सीएम से फोन पर बात कर कह दिया है कि दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारियों को वहीं ठहरने की व्यवस्था की जाए। अगर कोई दिक्कत है तो हरियाणा सरकार सहयता करेगी। वहीं सोनीपत में ट्रकों को रिपेयर करने की दुकानें व ढाबे खोलने की अनुमति दे दी गई है।

बहादुरगढ़ में सब्जी मंडी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां 9 मरीजों का सब्जी मंडी से कनेक्शन है।

झज्जर और बहादुरगढ़ में अब हिसार और सोनीपत से आएगी सब्जी
झज्जर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें से 9 का कनेक्शन बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से है तो 2 झज्जर सब्जी मंडी के हैं। इनमें से एक आढ़ती तो दूसरा मजदूर है। दिल्ली आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है। इससे सबसे बड़ा धक्का बहादुरगढ़ की मंडी के व्यापारियों को लगा है जिन्होंने अपनी समझदारी से कई दिनों से ही दिल्ली की मंडी में आना-जाना कम किया हुआ था। इस बारे में अब डीसी झज्जर ने भी बहादुरगढ़ के सब्जी व्यापारियों को आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यापारी दिल्ली आजादपुर सब्जी मंडी में नहीं जाएगा व वहां से सब्जी बहादुरगढ़ में नहीं आएंगी। इसी सिलसिले में बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में भी सब्जी व्यापारियों को डीसी के आदेश के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर व्यापारियों ने भी सचिव को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में हिसार व सोनीपत तक के किसानों व व्यापारियों व आढ़तियों से बात चल रही है वहां से सब्जी की खेप बहादुरगढ़ पहुंच जाएगी।

गुरुग्राम में जरुरी सेवाएं देने वालों को ही एंट्री
दिल्ली बॉर्डर सील करने के बाद गुरुग्राम में जरूरी सामान व इनिशियल सर्विसेज में काम करने वाले लोगों को ही छूट दी जा रही है। दूसरी तरफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी बरती जा रही है। हर दिन गलत तरीके से घूमने वाले एक हजार से अधिक लोगों को दिल्ली सीमा से वापस भेजा जा रहा है। गुरुग्राम में संक्रमण न फैले इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले सभी वाहनों पर रोक लगाकर सील कर दिया है। महरौली रोड आया नगर, दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित सिरोहल बार्डर, डूंडाहेड़ा बार्डर, सेक्टर 22 से कापसहेड़ा जाने वाले रोड वाले बार्डर, पालम विहार- बिजवासन बार्डर, कांगनहेड़ी- दौलताबाद बाऊपुर बार्डर, झटीकरा, मोम्मदहेड़ी बॉर्डर पर पुलिस ने नाके लगाकर बॉर्डर सील कर दिया है।

गुरुग्राम में बॉर्डर पर लगते हुए सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात हैं। कड़ी चैकिंग और पास के बाद ही लोगों को हरियाणा में एंट्री दी जा रही है।

सोनीपत में खुलेंगे ढाबे और रिपेयर करने की दुकानें
लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ट्रकों के लिए रिपेयर की दुकानें व चालकों परिचालकों के लिए ढाबे खोलने की अनुमति जिले में प्रदान की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. अंशज सिंह ने आदेश जारी करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने और नियम पालना करने की हिदायत दी हैं। वहीं आजादपुर मंडी से कोरोना पॉजिटिव होने और दिल्ली की तरफ से संक्रमण आने से बॉर्डर सील किए हैं। यहां सब्जी उत्पादक किसानों की सब्जियां भी दिल्ली नहीं जा पाने से अब सोनीपत में इनकी सीधी बिक्री से किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

फरीदाबाद में सभी लोकल पास सस्पेंड किसी तरह की कोई छूट नहीं
फरीदाबाद जिला प्रशासन ने फरीदाबाद, गुरुग्राम व दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया। बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंककर्मियों समेत सभी के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई। सिर्फ जरूरी सामान लेकर आने-जाने वाले वाहनों और एंबुलेंस को ही दिल्ली व गुरुग्राम की ओर आने जाने दिया जा रहा है। विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों और लोकल प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास सस्पेंड कर दिए गए है। अब तीन मई तक किसी भी तरह की छूट मिलने वाली नहीं है। इसके बाद यदि दिल्ली के हालात ठीक होते नजर आए तो थोड़ी रियायत दी जा सकती है।

हरियाणा में 326पहुंचा आंकड़ा, अब भी नूंह पहले नंबर पर

  • राज्य में सबसे ज्यादा 58 मरीज नूंह के हैं। गुड़गांव में 54, फरीदाबाद में 46, पलवल में 34, पंचकूला में 19, सोनीपत में 25, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, झज्जर में 18, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है।
  • उनके समेत प्रदेश में अब कुल 225 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 46, फरीदाबाद में 41, गुरुग्राम में 36, पलवल 32, पंचकूला में 13, अम्बाला में 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 225 हो जाता है।
  • प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फरीदाबाद में एक नाके पर दिल्ली सरकार के पास को हरियाणा पुलिस के जवान को दिखाते हुए। दिल्ली से सटे हरियाणा के बॉर्डर पर पुलिस सख्ती दिखा रही है।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-chandigarh-karnal-rohtak-yamuna-nagar-rewari-panipat-latest-news-and-updates-127260443.html
via IFTTT
326 पहुंचा आंकड़ा, झज्जर में अजादपुर मंडी से सब्जी बंद, सोनीपत में हाइवे पर ढाबे खोलने की अनुमति 326 पहुंचा आंकड़ा, झज्जर में अजादपुर मंडी से सब्जी बंद, सोनीपत में हाइवे पर ढाबे खोलने की अनुमति Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 11:48 Rating: 5

व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं तो वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को फॉलो किया जाता है

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेशयात्रा के दौरान थोड़े समय के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर को फॉलो करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके।

व्हाइट हाउस ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर को फॉलो करना शुरू किया था। इसके साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो करना शुरू किया था। इस हफ्ते व्हाइट हाउस ने सभी छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है।

विदेश मंत्रालय को संज्ञान लेना चाहिए: राहुल गांधी

व्हाइट हाउस ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का ट्विटर हैंडल अनफॉलो किया है। इस परकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इससे बड़ी निराशा हुई है। विदेश मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

अब व्हाइट हाउस सिर्फ 13 अकाउंट फॉलो कर रहा
व्हाइट हाउस अब सिर्फ13 ट्विटर अकाउंट फॉलो कर रहा है।इसमें डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, उप राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रम्प प्रशासन से संबंधित कुछलोग शामिल हैं। ऐसा पहली बार था, जब व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को फॉलो करना शुरू किया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 22 फरवरी को 2 दिन के दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में उन्होंने जनता को संबोधित किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xoZQNw
via IFTTT
व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं तो वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को फॉलो किया जाता है व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं तो वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को फॉलो किया जाता है Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 11:18 Rating: 5

राहुल गांधी ने कहा- भारतीय सिनेमा के लिए यह हफ्ता बेहद दुखद, इरफान के बाद ऋषि नहीं रहे; वे अद्भुत अभिनेता थे

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण उन्हें बुधवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तीन बजे उन्होंने रिस्पांड करना बंद कर दिया और 5:20 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले साल सितंबर में इलाज कराकर अमेरिका से लौटे थे। उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है।

इरफान खान के निधन के अगले दिन ऋषि कपूर के अवसान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सिनेमा के लिए डरावना बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए ये एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता, जिनके प्रशंसक अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। वे बहुत याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।'

अक्षय कुमार ने लिखा- ये दिल दहला देने वाली खबर

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, अभी-अभी ऋषि कपूर के निधन की निराशाजनक खबर सुनी। ये दिल दहला देने वाली है। वे एक लीजेंड थे, एक महान सह-कलाकार और एक बहुत अच्छे पारिवारिक मित्र। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

तापसी पन्नू

कुमार विश्वास



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। लोग उन्हें प्यार से चिंटू कपूर भी कहते थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aR9rKG
via IFTTT
राहुल गांधी ने कहा- भारतीय सिनेमा के लिए यह हफ्ता बेहद दुखद, इरफान के बाद ऋषि नहीं रहे; वे अद्भुत अभिनेता थे राहुल गांधी ने कहा- भारतीय सिनेमा के लिए यह हफ्ता बेहद दुखद, इरफान के बाद ऋषि नहीं रहे; वे अद्भुत अभिनेता थे Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:48 Rating: 5

86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो

राजस्थान में गुरुवार को 86 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, टोंक और कोटा में 2-2, धौलपुर और अलवर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2524 पहुंच गया। इसके साथ जयपुर में एक मौत भी सामने आई। जयपुर में चांदी की टकसाल के पास रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग की हुई। वहीं इससे पहले देररात भी मौत के 4 मामले सामने आए थे। जिसमेंतीन महिलाएं और एकपुरुष शामिल थे।

कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर अंतिम यात्रा निकाली, दाह संस्कार भी किया, ताकि राख तो नसीब हो

कोरोना के कहर के बीच एक झकझोर देने वाला मामला बुधवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में सामने आया। 15 साल से कुवैत में व्यवसाय कर रहे होटल व्यापारी 56 वर्षीय दिलीप कलाल की कुवैत में माैत हाे गई। दो दिन रिपोर्ट के इंतजार के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उनका शव कुवैत में ही दफनाया गया। सीमलवाड़ा निवासी दिलीप पुत्र पद्मजी कलाल को तेज बुखार आने पर कुवैत के अमीरी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15-20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। इधर, मृतक की पत्नी, बेटे-बहु सहित परिजनों काे रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार की रस्म पूरी नहीं होने से सबको बड़ी पीड़ा थी। इस पर घर के बुजुर्गों ने सांकेतिक रूप से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य यह था कि इससे परिजनों के दिल को तस्सली मिल जाएगी और जलाने के बाद राख, लकड़ियां इकत्र कर आगे की परम्परा निभा ली जाएगी। गमी में इस तरह सांकेतिक दाह संस्कार का यह पहला मामला था।

डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे सांकेतिक शव बना किया अंतिम संस्कार।

राजस्थान एक लाख सैंपल लेने वाला देश का तीसरा राज्य बना
राजस्थान कोरोना की सबसे ज्यादा जांचें करने के मामले में देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है। प्रदेश ने बुधवार आधी रात को एक लाख सैंपल का आंकड़ा छू लिया। राजस्थान में अब तक 2524 पॉजिटिव हैं। सैंपलिंग में पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। वहां अब तक 1 लाख 28 हजार 726 सैंपल लिए गए। पॉजिटिव 9318 हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। वहां एक लाख एक हजार 874 सैंपल लिए गए लेकिन पॉजिटिव 2162 हैं। राजस्थान ने बहुत तेजी से सैंपलिंग की। 1 अप्रैल तक प्रदेश में कुल सैंपल केवल 5563 थे। लेकिन मात्र 29 दिन में 95 हजार से अधिक सैंपल लेकर राजस्थान ने यह रिकॉर्ड बनाया। यूपी जैसे तीन गुना ज्यादा आबादी वाले राज्य से राजस्थान के सैंपल अब भी डेढ़ गुना ज्यादा हैं। राजस्थान में प्रति 10 लाख आबादी पर भी सैंपलिंग 1428 है, जो राष्ट्रीय औसत से कई गुना ज्यादा है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने अगले सप्ताह के लिए रोज 10 हजार सैंपल का लक्ष्य रखा है।

6 लाख से ज्यादा ने घर जाने के लिए कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बड़ी संख्या में राजस्थान के प्रवासी विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे। साथ ही अन्य राज्यों के लोग भी यहां अटके हुए थे। दोनों ही संकट की इस घड़ी में अपने परिवारजनों के पास पहुंचना चाहते थे।राज्य सरकार ने उनकी भावनाओं को समझा और इस दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए, जिससे उनकी घर लौटने की राह खुल सकी। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को सकुशल उनके घर पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने एक व्यवस्थित एवं सुगम प्रक्रिया के तहत आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है, जिसमें बुधवार रात तक करीब 6 लाख 35 हजार श्रमिकों एवं प्रवासियों ने अपना पंजीयन कराया है।


जयपुर में तिगुनी हुई मौतों की रफ्तार; एक हफ्ते में 22 लोगों की जान गई, 21 नए मरीज, ट्रैफिक पुलिस का जवान भी पॉजिटिव

राजधानी में कुछ दिन से कोरोना के नए मरीजों की संख्या स्थिर हुई थी कि मौतों के लगातार सिलसिले ने चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को जयपुर में 21 नए केस मिले और 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें रामगंज, जौहरी बाजार और सुभाष चौक की 3 महिलाएं व सोड़ाला की सत्येंद्र कॉलोनी में एक व्यक्ति शामिल हैं। जिसके बाद जयपुर में कुल मृतकों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।

अजमेर के ऊसरी गेट-पहाड़ गंज क्षेत्र पर फोकस, विशेष टीम कर रही हैं सर्वे-सीनियर डॉक्टर्स को जिम्मेदारी
अजमेर में बीते 48 घंटे में ऊसरी गेट क्षेत्र से पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। बीती रात एक बच्चे की रिपोर्ट यहीं से पॉजिटिव आई थी। बुधवार को 15 पॉजिटिव में से 10 लोग ऊसरी गेट व पहाड़ गंज क्षेत्र के हैं। इसी कारण चिकित्सा विभाग ने इस क्षेत्र की ओर फोकस कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने यहां पर विशेष टीमें लगाकर सर्वे करने के साथ ही यहां डॉक्टरों को लगाया है। यह सीधे आमजन से जानकारी एकत्र करने के साथ ही फीडबैक ले रहे हैं ताकि यहां पर मुस्लिम माेची मोहल्ले जैसी स्थिति नहीं हो। यदि कोई संपर्क में आया होगा तो उसे पहले ही ट्रेस कर लिया जाएगा। इसी कारण सीनियर को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भरतपुर पति से लड़कर भांजे के साथ आगरा से आई महिला निकली पॉजिटिव
आगरा की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से फिर चिंता बढ़ा दीं। ये महिला आगरा में अपने पति से झगड़ा होने पर बहन के लड़के के साथ बड़ी बहन के पास गांव विलोंद कामां आ गई थी, जिसका पता चलते ही उसे मेडिकल टीम ने भरतपुर लाकर सैंपल लिया और रेलवे स्टेशन के सामने परशुराम धर्मशाला क्वारेंटाइन में रखा था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे आरबीएम के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

जयपुर में गलियां काफी समय से सील है। जहां लोगों खुद बैरेकेडिंग कर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
जयपुर में गलियां काफी समय से सील है। जहां लोगों खुद बैरेकेडिंग कर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 896 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 519 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 194, अजमेर में 150, टोंक में 134, भरतपुर में 111, नागौर में 118, बांसवाड़ा में 64, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 37 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, चित्तौड़गढ़ में 19, अलवर में 8, डूंगरपुर में 6, सीकर में 6, उदयपुर में 8, धौलपुर में 12, करौली में 3, पाली में 12, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं राजसमंद में 1 संक्रमित मिला है।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 57लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौत जयपुर में हुई हैं। यहां 34जयपुर (जिसमें दो यूपी से) की जान जा चुकी है। इसके अलावा, जोधपुर में 7, कोटा में 6, भीलवाड़ा, सीकर और भरतपुर में 2-2, अलवर, बीकानेर, नागौर और टोंक में एक-एक की जान जा चुकी है।
  • कोराना संकट के बीच राहत की खबर यह है कि अब तक प्रदेश में 592 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जयपुर में 249 (2 इटली के नागरिक), जोधपुर 81, बीकानेर में 36, भीलवाड़ा में 24, जैसलमेर में 30, बांसवाड़ा में 31, झुंझुनू 33, टोंक में 35, झालावाड़ और चुरू 12-12, नागौर में 9, कोटा में 5, डूंगरपुर 5, दौसा में 5, भरतपुर में 4-4, हनुमानगढ़, सीकर, पाली और प्रतापगढ़ में दो-दो, बाड़मेर अलवर और करौली में एक-एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा, ईरान से जोधपुर और जैसलमेर लाए गए 8 लोगों भी संक्रमण से मुक्त हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कुवैत में शव को दफनाया गया।


from Dainik Bhaskar /national/news/rajasthan-coronavirus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-jaipur-jodhpur-kota-bhilwara-jhunjhunu-tonk-churu-bikaner-latest-news-and-updates-127260411.html
via IFTTT
86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो 86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:48 Rating: 5

कैंसर पीड़ित 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन, कल मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था; अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए!

मशहूरअभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की पुष्टि ट्वीट करके की है। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया लेकिन तीन बजे 3 रिस्पांड करना बंद कर दिया था और उन्हें 5:20 पर मृत घोषित कर दिया गया।ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था।

महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पास जारी किया था

पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई थी। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं।

2 साल पहले हुआ था कैंसर
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।”

फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे ऋषि
ऋषि कपूर फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक बार जब वे दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तो उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय खुद ऋषि ने कहा था कि वह "संक्रमण" से पीड़ित थे। मुंबई लौटने के बाद, उन्हें फिर से वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी तबियत जल्दी सुधर जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

एक महीने से सोशल मीडिया से दूर थे
सोशल मीडिया परलॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषिने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीतेदिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8MLA8
via IFTTT
कैंसर पीड़ित 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन, कल मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था; अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए! कैंसर पीड़ित 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन, कल मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था; अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए! Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:18 Rating: 5

सेंसेक्स 661 अंक और निफ्टी 200 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए: अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 532 अंक की बढ़त रही

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 661.03 अंक ऊपर और निफ्टी 200.15 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार एक समय 750 अंक से ऊपर जाने में कामयाब रहा था, लेकिन बाद में ये 605 अंक पर रुक गया। सेंसेक्स 605.64 अंक ऊपर 32,720.16 पर और निफ्टी 172.45 पॉइंट ऊपर 9,553.35 पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बता दें कि 1 मई कोमहाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीयशेयर बाजारोंमें अवकाश रहेगा।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 पॉइंट ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 पॉइंट ऊपर 2,853.71 पर बंद हुआ। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोनासे देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,062 हो गई है। इनमें 23,546 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 8,437 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,079 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,219,424 हो चुकी है। इनमें 228,197 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 999,699 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61,656 हो चुकी है।

10:02 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:42 AM सेंसेक्स 873.35 अंक ऊपर 33,555.97 पर और निफ्टी 237.30 पॉइंट ऊपर 9,790.65 पर कारोबार कर रहा है।

वर्ल्‍ड ट्रैवल एंड ट‍ूरिज्‍़म काउंसिल ने आखिरकार वो बम गिरा ही दिया जिसका अंदेशा था। डब्ल्यूटीटीसी के मुताबिक, कोरोनावायरस पैंडेमिक के चलते दुनियाभर में ट्रैवल इंडस्‍ट्री से जुड़ी करीब 10 करोड़ नौकरियां जा सकती हैं और इनमें साढ़े सात करोड़ तो जी20 देशों में होंगी। यानी भारत के पर्यटन उद्योग पर भी भारी खतरा है।

09:30 AM बीएसईके सभी सेक्टर में बढ़त बनी है।

09:28 AM बीएसईके सभी इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:24 AM बीएसईसेंसेक्स 30 में शामिल 28 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.64 फीसदी बढ़त।

09:15 AM सेंसेक्स 676.19 अंक ऊपर 33,396.35 पर और निफ्टी 184.40 पॉइंट ऊपर 9,737.75 पर कारोबार कर रहा है।

सभी अमेरिकीबाजार बढ़त के साथ बंद

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को 605 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार आज 661 अंक ऊपर खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ydkYqb
via IFTTT
सेंसेक्स 661 अंक और निफ्टी 200 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए: अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 532 अंक की बढ़त रही सेंसेक्स 661 अंक और निफ्टी 200 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए: अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 532 अंक की बढ़त रही Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:18 Rating: 5
Powered by Blogger.