पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी अमृत कौर को टाइम मैग्जीन ने विश्व की उन 100 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया है जिन्होंने पिछली सदी को नई पहचान दी।टाइम ने कौर को 1947 की और इंदिरा गांधी को 1976 की ‘वुमन ऑफ द इयर’का खिताब दिया हैं। उनके लिए मैग्जीन ने स्पेशल कवर पेज भी तैयार किए हैं।
टाइम ने इंदिरा गांधी की प्रोफाइल में लिखा, ‘‘1976 में इंदिरा गांधी ‘इंप्रेस ऑफ इंडिया’थीं, जो कि बाद में भारत की महान सत्तावादी बन गईं। 1975 में आर्थिक अस्थिरिता के बीच इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ गली-गली में प्रदर्शन शुरू हो गए थे और उनके चुनाव को अमान्य बताने के बाद उन्होंने आपातकाल की घोषणा कर दी थी।’’ लिखा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा जितनी निर्मम थीं उतनी ही करिश्माई भी।
राजकुमारी कौर नेदेश को स्वतंत्र कराने के साथ ही कुप्रथाओं के खिलाफमुहिम भी शुरू की
अमृत कौर के बारे में टाइम ने लिखा कि कपूरथला की रायल फैमिली में जन्म लेने वाली राजकुमारी कौर 1918 में आक्सफोर्ड में पढ़ाई करने के बाद भारत लौंटी और जल्द ही महात्मा गांधी के सिद्धांतों की प्रशंसक बन गईं। कौर के जीवन का लक्ष्य भारत को स्वतंत्र कराना और दमनकारी सामाजिक मानदंडो से मुक्ति पाना था। उन्होंने बहुत से सामाजिक मुद्दे उठाए जैसे कि महिलाओं की शिक्षा, उन्हें वोट देने का अधिकार, बाल विवाह को रोकना आदि। 1947 में भारत के आजाद होने के बाद वह कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में 10 साल तक अपनी सेवा दी। इस दौरान उन्होंने इंडियन कौंसिल फार चाइल्ड वेलफेयर की स्थापना की और देश के बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ उन्होंने मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
पिछले 100 साल की महिलाओं को समर्पित है ‘100 वुमन ऑफ द इयर’
टाइम मैग्जीन ने बताया कि ‘100 वुमन ऑफ द इयर’ में पिछले 100 साल में प्रत्येक वर्ष की एक ‘वुमन ऑफ द इयर’चुनी गई हैं। बताया कि शुरुआती 72 वर्षों तकटाइम में ‘मैन ऑफ द इयर’ प्रोजेक्ट चला था, जिसमें कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या शायद एक इंडस्ट्री का मालिक होता था। पुरुष प्रधानता बदलने के लिए बाद में 1999 में इसे बदलकर ‘पर्सन ऑफ द इयर’ कर दिया गया, लेकिन फिर भी बहुत बदलाव नहीं हुआ अधिकतर चयन में पुरुष ही होते था। इस वर्ष मैग्जीन की ओर से महिलाओं के लिए ‘100 वुमन ऑफ द इयर’ मुहिम लाई गई। इसमें उन प्रभावशाली महिलाओं को खोजते हैं, जिन्होंने उन पदों पर कब्जा किया जिन पर अक्सर पुरुषों को चुना जाता था, लेकिन इससे भी आगे उन्होंने अपने कार्यों और संस्कृति से प्रभावित किया।
100 में ये महिलाएं भी शामिल
टाइम पत्रिका द्वारा सदी की कई प्रमुख महिलाओं को शामिल किया गया है। जिनमें डिजाइन कोको चैनल, लेखक वर्जीनिया वोल्फ, क्वीन एलिजाबेथ, अभिनेत्री मर्लिन मुनरो, प्रिंसेस डायना, चीनी केमिस्ट तु युयु, यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी का नेतृत्व करने वाली जापान की सदाको ओगाटा और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा हैं। टाइम ने इन महिलाओं के लिए 89 कवर पेज बनाए हैं, जो कई प्रमुख कलाकारों द्वारा डिजाइन किए गए हैं। इसके साथ ही 11 कवर पेज अलग से उन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जो कभी ‘पर्सन ऑफ द इयर’ रह चुकी थीं। 100 नाम चुनने के लिए टाइम के स्टॉफ की ओर से 600 नाम सुझाए गए थे। जिसके बाद चयन की महीनों लंबी प्रक्रिया चली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/india-former-pm-indira-gandhi-amrit-kaur-named-in-time-magazine-100-women-of-the-year-latest-updates-126922027.html
via IFTTT
No comments: