23 साल बाद पेशावर में मस्जिद के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले गए, 1996 में आतंकवाद बढ़ने के बाद रोक लगी थी

पेशावर. यहां की ऐतिहासिक सुनहरी मस्जिद के दरवाजे 23 साल बाद महिला उपासकों के लिए खोले गए। शनिवार को यह जानकारी पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने दी। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, 1996 के बाद पहली बार शुक्रवार को 15-20 महिलाओं ने नमाज पढ़ी। यह मस्जिद सदर रोड स्थित केंटोनमेंट एरिया में मौजूद है। मस्जिद प्रशासन का कहना है कि ईद की नमाज के लिए भी महिलाओं को अनुमति दी जाएगी।


मस्जिद के इमाम मुहम्मद इस्माइल ने बताया कि यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर सदर और अन्य क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की राहआसान करने के मकसद से लिया गया है। दरअसल,1996 से पहले तक महिलाओं को शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के ऊपरी हिस्से में मौजूद रहने की इजाजत थी। बाद में आतंकवाद के बढ़ने के चलतेमहिलाओं का मस्जिद में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया गया।

महिला-पुरुष साथ सुन सकेंगे उपदेश

इस्माइल ने बताया किअब हमारे पास एक खुला हिस्सा है, जहां महिलाएं नमाज पढ़ सकती हैं। उसके पास ही एक अलग हिस्सा पुरुषोंके लिए भी मौजूद है। इसके अलावा महिलाएं और पुरुष शुक्रवार को होने वाले उपदेश भी सहजता से सुन सकते हैं।इसी बीच, नमाज पढ़ने के बाद निकलीमहिला ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। यह एक अच्छा फैसला है। ऐसी ही सुविधा हर दिन के लिए दी जानी चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पेशावर स्थित ऐतिहासिक सुनहरी मस्जिद। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s03vH
via IFTTT
23 साल बाद पेशावर में मस्जिद के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले गए, 1996 में आतंकवाद बढ़ने के बाद रोक लगी थी 23 साल बाद पेशावर में मस्जिद के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले गए, 1996 में आतंकवाद बढ़ने के बाद रोक लगी थी Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 11:29 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.