इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौत, इजराइल आने वाले पर्यटकों को 2 हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा

रोम/बीजिंग/येरुशलम. इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौतें दर्ज की गईहैं। यहां अब तक मृतकों की संख्या 463 हो गई है। चीन के बाद यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।अधिकारियों के मुताबिक, देश में संक्रमण के 7985 मामले सामने आ चुके हैं। उधर, इजराइल आने वाले सभी यात्रियों को दो हफ्ते तक क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया जाएगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यहां संक्रमण के 50 मामलों की पुष्टि हुई है।

नेतन्याहू ने कहा कि यह एक मुश्किल फैसला है। लेकिन, लोगों के हित के लिएजरूरी है। इजरायल ने पहले ही कई देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बुधवार को इजराइल ने फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

एशिया में कोरोनावायरस का प्रभाव

भारत

देश में सोमवार तक कोरोनावायरस से संक्रमण केकुल 47 मामले हो गए।देर रात दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण का मामला सामने आया। दोनों कोपुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अमेरिका से लौटा युवक कर्नाटक में और इटली से लौटा युवक पंजाब में संक्रमित पाया गया था।वायुसेना का विमानसी-17 ग्लोबमास्टर मंगलवार सुबह ईरान से 58 भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। विमान सोमवार को रवाना हुआ था। जानकारी के मुताबिक, ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं।

ईरान

कोरोनावायरस के कारण ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने न्यू ईयर की शुरुआत में दिए जाने वाले अपने वार्षिक भाषण को रद्द कर दिया है। यहां अब तक संक्रमण के 7161 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 237 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में 1 दिन में 17 लोगों की मौत

कोरोनावायरस अब तक करीब 109 देशों में फैल चुका है। चीन के वुहान शहर से फैले वायरस से 1 लाख 13 हजार 255 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3964 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक,सोमवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई है। देश में मौतों का आंकड़ा 3136 पहुंच गया है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 80,750 हो गई है। यहां अब तक 59,897लोग ठीक हो चुके हैं।

अमेरिका में 26 लोगों की मौत

अमेरिका के 36 राज्य कोरोनावायरस की चपेट में है। यहां संक्रमण के 717 मामले हो गए, जबकि अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 22 लोगों की मौत वॉशिंगटन में हुई है। वहीं, फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में 2-2 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही कैलिफोर्निया के तट से दूर ग्रैंड प्रिंसेज शिप पर सोमवार को 21 लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया। ग्रैंड प्रिंसेज शिप के पहले के एक यात्री की कोरोनावायरस से मौत होने के बाद से जहाज पिछले बुधवार से फंसा हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सैन फ्रांसिस्को में क्वारैंटाइन किया गया ग्रैंड प्रिंसेज क्रूज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VXQm5z
via IFTTT
इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौत, इजराइल आने वाले पर्यटकों को 2 हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौत, इजराइल आने वाले पर्यटकों को 2 हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.