भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया, कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली. भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है। भाजपा ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया है, जहां राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने बुधवार को कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें से दो सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं। महाराष्ट्र से आरपीआई के रामदासआठवले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सिंधिया के अलावा अभी दूसरे उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है।

क्रमांक उम्मीदवार राज्य
1 भुवनेश्वर कालीता असम
2 विवेक ठाकुर बिहार
3 अभय भारद्वाज गुजरात
4 रमीलाबेन बारा गुजरात
5 दीपक प्रकाश झारखंड
6 लिएसेंबा महाराजा मणिपुर
7 ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश
8 उदयना राजे भोंसले महाराष्ट्र
9 राजेंद्र गहलोत राजस्थान
10 रामदास आठवले (आरपीआई) महाराष्ट्र
11 बुस्वजीत डाइमरी (बीपीएफ) असम


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सिंधिया को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए जेपी नड्डा।


from Dainik Bhaskar /national/news/jyotiraditya-scindia-bjp-mp-rajya-sabha-election-candidate-today-announcement-latest-updates-on-former-congress-leader-126949230.html
via IFTTT
भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया, कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान भाजपा में शामिल होने के 3 घंटे बाद पार्टी ने सिंधिया को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया, कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 18:24 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.