मध्य प्रदेश में सत्ता बचाने-गिराने के फाॅर्मूले; कमलनाथ जल्द कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा अपना सकती है कर्नाटक फॉर्मूला

भोपाल. मध्य प्रदेशमें सियासी ड्रामे के बीच संकट से उबरने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रिमंडल विस्तार का फाॅर्मूला ला सकते हैं। मौजूदा हालातों में पूरी कमान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अपने हाथ में ले ली है। मुख्यमंत्री निवास रणनीति का केंद्र है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलामनबी आजाद और कपिल सिब्बल उन्हें मदद कर रहे हैं। कांग्रेस का फाॅर्मूला भाजपा की तुलना में आसान है, क्योंकि अब भी उसके पास विधायकों की संख्या थोड़ी ज्यादा दिखाई दे रही है। उसका पहला काम अपने विधायकों में विश्वास बनाए रखना है, दूसरी रणनीति भाजपा के लोग तोड़ने की है।

वहीं,भाजपा की रणनीति बिल्कुल वही है, जो उसने कर्नाटक में अपनाई थी। दिल्ली में पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें शिवराज, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, वीडी शर्मा, नरोत्तम, अरविंद मेनन और आशुतोष तिवारी लगे हैं। पूरी मॉनिटरिंग पीएमओ और होम मिनिस्ट्री से हो रही है। रमाकांत भार्गव, रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया और विश्वास सारंग इसमें संपर्क सूत्र का काम कर रहे हैं। जिन विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू के होटल में ठहराया गया है, उन्हें संभालने का जिम्मा भी बीएस येदियुरप्पा के बेटे को सौंपा गया है।

कांग्रेस का फॉर्मूला

  • भाजपा किसी भी तरह से आठ विधायकों को न तोड़ सके।
  • किसी भी विधायक का इस्तीफा बिना मिले स्वीकार नहीं होगा।
  • सभी निर्दलीयों को तत्काल वादा किया जाएगा कि उन्हें क्या मिलेगा।
  • कुछ मंत्रियों के विभाग कम कर निर्दलीय सदस्यों को मंत्री बनाएं।
  • मंत्रिमंडल के 5 खाली पदों और निगम-मंडलों में तत्काल नियुक्तियां होंगी। संभव है कि प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी नियुक्त हो जाए।

सत्ता का अंक गणित
सदन की प्रभावी संख्या: 220
बहुमत का आंकड़ा: 110
8 कांग्रेसी इस्तीफा देंगे तो कांग्रेस की संख्या 106 हो जाएगी।
भाजपा की प्रभावी संख्या: 107
नारायण त्रिपाठी, शरद कोल कांग्रेस में जाते हैं तो भाजपा विधायक 105 होंगे।
यानी कांग्रेस 106, भाजपा 105, इस सूरत में अन्य 7 की भूमिका अहम।

दिल्ली में 8 घंटे बैठक

इस बीच दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर शिवराज, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद मेनन की 8 घंटे बैठक चली। देर रात नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए। छतरपुर-टीकमगढ़ व आसपास के कांग्रेस विधायकों राहुल लोधी, प्रद्युम्न लोधी और कुछ अन्य के भीकेंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस का पहला काम पहला काम अपने विधायकों में विश्वास बनाए रखना, दूसरा भाजपा के लोग तोड़ना।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PQx2Ue
via IFTTT
मध्य प्रदेश में सत्ता बचाने-गिराने के फाॅर्मूले; कमलनाथ जल्द कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा अपना सकती है कर्नाटक फॉर्मूला मध्य प्रदेश में सत्ता बचाने-गिराने के फाॅर्मूले; कमलनाथ जल्द कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा अपना सकती है कर्नाटक फॉर्मूला Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.