लंदन में रहने वाली जदयू नेता की बेटी प्रिया ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

पटना.बिहार की राजनीति में रविवार को एक नया चेहरा सामने आया है। यह चेहरा है जदूय नेता विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी का। फिलहाल प्रिया लंदन में रहती हैं। मूलरूप से दरभंगा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंनेरविवार को लव बिहार-हेट पॉलिटिक्स शीर्षक सेअखबारों में विज्ञापन दिया। इसमें प्रिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। विज्ञापन में उन्हें 'प्लूरल-एवरीवन गर्वन' (पार्टी) का अध्यक्ष बताया गया है।


इसमें प्रिया का लिखा हुआ एक पत्र भी है। इसमें उन्होंने लिखा- यह पत्र एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार अपने साथी नागरिकों को लिख रही है। इसे संभाल कर रखें। क्योंकि, यह आपके बच्चे के बेहतर भविष्य की गारंटी है। सीधेलंदन से बिहार की राजनीति में हुई एंट्री से हर कोई चकित है। हालांकि, इस बारे में कोई भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

ससेक्स यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं प्रिया
जानकारी के मुताबिक, प्रिया ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट स्टडीज में मास्टर्स हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पुष्पम प्रिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cAMyx0
via IFTTT
लंदन में रहने वाली जदयू नेता की बेटी प्रिया ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया लंदन में रहने वाली जदयू नेता की बेटी प्रिया ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:59 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.