कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने जान गंवाई; मुंबई में मरने वालों की संख्या 300 पार, दिल्ली में लोकपाल सदस्य ने दम तोड़ा

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 1324 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस बीच, दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की भी संक्रमण से मौत हो गई। जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी 500 पार कर गया। यहां अब तक 522 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे।

गुजरात के लिए भी काला दिन रहा। यहां 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां मरने वालों की संख्या 262 हो गई। इसमें 185 अहमदाबाद से थे। वहीं, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक में 3 और दिल्ली में 3, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और तेलंगाना में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 65 मरीजों की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 522
गुजरात 262
मध्य प्रदेश 151
दिल्ली 64
राजस्थान 68
पश्चिम बंगाल 48
उत्तर प्रदेश 43
आंध्र प्रदेश 33
तमिलनाडु 29
तेलंगाना 29
कर्नाटक 25
पंजाब 20
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 05
बिहार 04
झारखंड 03
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
कुल 1324

30 अप्रैलको 73 मौतें हुईं थीं

तारीख मौतें
25 अप्रैल 37
26 अप्रैल 60
27 अप्रैल 54
28 अप्रैल 71
29 अप्रैल 69
30 अप्रैल 73
01 मई 65

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 322
अहमदाबाद 185
पुणे 85
इंदौर 72
जयपुर 32


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली के घाट की है। यहां रोजाना तीन बार नगर निगम के कर्मचारी घाट और आस-पास के इलाके को सैनिटाइज करते हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/indiacorona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127267851.html
via IFTTT
कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने जान गंवाई; मुंबई में मरने वालों की संख्या 300 पार, दिल्ली में लोकपाल सदस्य ने दम तोड़ा कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 96 लोगों ने जान गंवाई; मुंबई में मरने वालों की संख्या 300 पार, दिल्ली में लोकपाल सदस्य ने दम तोड़ा Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.