24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; भोपाल में हफ्ते में 5 दिन खुलेगा बाजार, पंजाब में शनिवार-रविवार को घर से निकलने पर पाबंदी

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को लगातार दूसरेदिन 11 हजारसे ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। इसके अलावा, भारत मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) और ब्रिटेन (2.91 लाख) से आगे निकल गया। अब हम दुनिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। फिलहाल, टॉप-7 संक्रमित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन, स्पेन और इटली हैं।

उधर,पंजाबऔर मध्यप्रदेशसरकार ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। जहां पंजाब सरकार ने शनिवार, रविवार और पब्लिक हॉलिडे परपूरे राज्य मेंसभी दुकानें, बाजार बंद और घर से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी रखने का फैसला किया है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल में हफ्तेमें पांच दिन पूरा शहरखोलने का ऐलान किया। यहांशनिवार-रविवार को दो दिन जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले
गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 3607 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 152 ने जान गंवाई। यहां कुल 97 हजार 648 मरीज हो गए। वहीं दिल्ली में 1877 मरीज मिले और 101 मौते हुईं। इसी के साथ राजधानी में संक्रमितों की संख्या 34 हजार 687 हो गई। दिल्ली में अब तक कोरोना से 1085 लोग दम तोड़ चुके हैं।

तेलंगाना में 300 जूनियर डॉक्टर्स तीन दिनों से हड़ताल पर
तेलंगाना में कोविड-19 के उपचार के लिए बनाए गए तेलंगाना नोडल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से करीब 300 जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ये लोग अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि इस पूरे अस्पताल में 8 डॉक्टर्स हैं जो कि आईसीयू के 120 मरीजों की देखभाल करते हैं। यदि हम मरीज को क्रिटिकल केयर वॉर्ड से किसी दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट करते हैं, तो हमें ऑक्सीजन सपोर्ट देखनें में 40 मिनट का समय लगता है। जबकि यहां पूरे राज्य से संक्रमित मरीज लाए जा रहे हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
8 जून 8536
7 जून 10882

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 192 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भोपाल में 85, इंदौर में 41 और उज्जैन में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।प्रदेश में 10 हजार 241 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2768 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में सातवांऐसाराज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।

भोपाल में 75 दिन बाद गुरुवार को सब्जियों का होलसेल मार्केट खोला गया। यहां सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में गुरुवार को 478 कोरोना संक्रमित मिले और 24 ने जान गंवाई। गौतमबुद्धनगर में 41, लखनऊ में 30, जौनपुर में 20, गाजियाबाद और हरदोई में 16-16 जबकि मेरठ में 18 मरीज मिले। प्रदेश मेंमृतकों का आंकड़ा 345पहुंच गया है। यहां कुल 12 हजार 88 मरीज मिल चुकेहैं, इनमें से 4451 एक्टिव केस हैं।

यह फोटो लखनऊ की है। अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल फ्लाइट बुक कराई थी। इसके जरिए गुरुवार को मजदूर मुंबई से उत्तरप्रदेश लौटे।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 3607 नए कोरोना मरीज मिले और 152 की जान गई। यह दोनों आंकड़े एक दिन में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 94 हजार 648 हो गई, इनमें से 47 हजार 980 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3590 हो गया है।

यह तस्वीर मुंबई की है। शहर मेंअब तक 52 हजार से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को 3607 मरीज बढ़े।

राजस्थान: यहांगुरुवार को कोरोना के 238 नए केस सामने आए और 6 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 62, अलवर में 44,जयपुर में 38, अजमेर में 14 और धौलपुर में 12 संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 838 पर पहुंच गया, इनमें से 2798 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से 265 मौतें हो चुकी हैं।

बिहार:प्रदेश में गुरुवार को 250 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कोई मौत नहीं हुई। सीवान में 60, मुंगेर में 36, औरंगाबाद में 19, भागलपुर और कैमूर में 10-10 जबकि मधेपुरा में 16 मरीज मिले। संक्रमितों की कुल संख्या 5948हो गई, इनमें से 2828 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 34 लोगों की जान गई है।

यह तस्वीर पटना के अस्थायी अस्पताल की है। राज्य में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर इसे तैयार किया गया है। पिछले तीन दिन में राज्य में 700 से ज्यादा मरीज बढ़े।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी अस्पताल की है। सैलरी नहीं मिलने से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौन रहकर प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि प्रबंधन ने पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं दी है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-12-june-127401393.html
via IFTTT
24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; भोपाल में हफ्ते में 5 दिन खुलेगा बाजार, पंजाब में शनिवार-रविवार को घर से निकलने पर पाबंदी 24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; भोपाल में हफ्ते में 5 दिन खुलेगा बाजार, पंजाब में शनिवार-रविवार को घर से निकलने पर पाबंदी Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.