रनवे से 35 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद दीवार से टकराया था विमान, 2 हिस्सों में टूट गया

केरल के करिपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एअर इंडिया का विमान बारिश के बीच लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर 35 फीट नीचे खाई में गिर गया। गिरते ही 2 हिस्सों में टूट गया। नीचे जाकर दीवार से टकरा गया। वंदे भारत मिशन के तहत यह फ्लाइट AXB-1344 दुबई से कोझीकोड पहुंची थी। मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया है। इनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं। घटनास्थल से बेहद भयावह तस्वीरें सामने आई हैं...

यह फोटो विमान के आगे के हिस्से की है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मौतें इसी हिस्से में बैठे यात्रियों की हुईं।
करिपुर एयरपोर्ट कोझीकोड से 29 किलोमीटर दूर है। शनिवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ देखी गई।
हादसे के बाद 40 से ज्यादा सीआईएसएफ कर्मी, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मुख्य सुरक्षा अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।
बचाव और राहत का काम देर रात तक चलता रहा। एनडीआरएफ, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल स्टाफ ने 149 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।
विमान में 180 यात्री और 6 क्रू सवार थे। बचाव टीम ने 22 ऐसे लोगों को निकाला, जिनकी हालत गंभीर थी।
खाई में नीचे गिरने के बाद यह एयरपोर्ट कैंपस की दीवार से टकरा गया।
हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। एक हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया।
विमान से लोगों को बाहर निकालने के लिए कई हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसा इतना भयानक था कि नीचे गिरते ही विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह बिखर गया।
एनडीआरएफ ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान विमान के अगले हिस्से को हुआ।
हादसे के बाद एनडीआरएफ की 50 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था। यह टीम पूरी रात काम करती रही।
विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।
जख्मी पैसेंजर को कोझीकोड के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हादसा शुक्रवार शाम को लैंडिंग के दौरान हुआ। अच्छा रहा कि विमान में आग नहीं लगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a8D8In
via IFTTT
रनवे से 35 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद दीवार से टकराया था विमान, 2 हिस्सों में टूट गया रनवे से 35 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद दीवार से टकराया था विमान, 2 हिस्सों में टूट गया Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 12:36 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.