मुख्यमंत्री गहलोत ने आज होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई; बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी

राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने का विवाद तो सुलझा लिया। अब उनका फोकस बाड़ेबंदी को मजबूत कर बहुमत साबित करने पर रहेगा। गहलोत ने आज फेयरमॉन्ट होटल में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग रखी है। गहलोत खेमे के एमएलए उसी होटल में रखे गए हैं।

बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे सुनवाई

  • दूसरी तरफ बसपा अपने 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ आज विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के पास अर्जी लगाएगी। बसपा मांग करेगी कि उसके विधायकों की सदस्यता खत्म की जाए। बसपा ने बुधवार को हाईकोर्ट में भी पिटीशन फाइल की थी। इस मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर भी फिर से हाईकोर्ट पहुंचे हैं। दोनों की याचिकाओं पर बुधवार को करीब 1 घंटे सुनवाई हुई।
  • कोर्ट ने बसपा से पूछा कि आपके विधायक 16 सितंबर 2019 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे, तो इतने समय बाद अब क्यों चैलेंज कर रहे हैं? अदालत ने दिलावर से सवाल किया कि बताएं आपकी पिटीशन में क्या मेरिट है? यह सवाल इसलिए था, क्योंकि सोमवार को दिलावर की अर्जी खारिज हो गई थी। उन्होंने नए सिरे से याचिका लगाई है। बसपा विधायकों के मामले में आज दोपहर 2 बजे से फिर सुनवाई होगी।

विधानसभा स्पीकर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की अयोग्यता के मामले में स्पीकर सीपी जोशी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका लगाई। उन्होंने 24 जुलाई के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता के मामले में यथास्थिति रखने का अंतरिम आदेश दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rajasthan Political Crisis: CLP meeting under CM Ashok Gehlot, Assembly Session From 14 August

from Dainik Bhaskar /national/news/rajasthan-political-crisis-clp-meeting-under-cm-ashok-gehlot-assembly-session-from-14-august-127566655.html
via IFTTT
मुख्यमंत्री गहलोत ने आज होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई; बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी मुख्यमंत्री गहलोत ने आज होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई; बसपा विधायकों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 09:36 Rating: 5

जिन 2 शिलाओं के लिए अशोक सिंघल ने अटल सरकार को चुनौती दी थी, उनके इस्तेमाल पर पर्दा; 18 साल से ट्रेजरी में हैं

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में अब सिर्फ एक हफ्ता रह गया है, लेकिन अभी तक उन दो शिलाओं को बाहर लाने की कोई पहल नहीं की गई है, जो अयोध्या प्रशासन की ट्रेजरी में 18 साल से रखी हुई हैं। इन शिलाओं के लिए विहिप के तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल और श्रीरामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष रामचंद्रदास परमहंस ने अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई वाली एनडीए सरकार को चुनौती दे दी थी।

तत्कालीन केंद्र सरकार के मना करने के बाद भी देशभर से शिलादान के लिए कारसेवक अयोध्या पहुंच रहे थे। अटल सरकार और विहिप आमने-सामने आ गई थीं। तमाम जद्दोजहद के बाद केंद्र ने पीएमओ में अयोध्या सेल के प्रभारी आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह को शिलाएं स्वीकार करने के लिए अयोध्या भेजा था।

उन्होंने 15 मार्च 2002 को अशोक सिंघल और रामचंद्र परमहंस से शिलादान स्वीकार किया था। इसे अयोध्या के डीएम को सौंप दिया गया था। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र ने कहा कि इन शिलाओं के बारे में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है, जबकि ट्रस्ट सूत्रों का कहना है कि दोनों शिलाओं को राममंदिर आंदोलन के प्रतीक के रूप में महत्व दिया जाएगा।

विहिप कार्यकर्ता और मंदिर आंदोलन से जुड़े संतोष दुबे का कहना है कि मंदिर के भूमि पूजन में इन दोनों शिलाओं को स्थान दिया जाना चाहिए, क्योंकि इनसे कारसेवकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। सरकार उनकी भावनाओं की कद्र करे। शिलादान के कार्यक्रम से 21वीं सदी की शुरुआत में ही देश की राजनीति की दिशा तय हो गई थी।

रामभक्त अयोध्या न आएं, लाइव प्रसारण देखें: चंपत राय
मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भक्तों से अपील की है कि वे 5 अगस्त को भूमि पूजन में शामिल होने के लिए व्यग्र न हों। अयोध्या न आएं। टीवी पर समारोह का लाइव प्रसारण देखें और शाम को घर पर दीपक जलाकर इसका स्वागत करें। भविष्य में उचित अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण यज्ञ में सभी राम भक्तों को सम्मिलित होने का अवसर मिले, यह प्रयास किया जाएगा।

पीएम की सुरक्षा: 9 जिलों के एडीजी-डीआईजी मुस्तैद
पीएम के अयोध्या दौरे पर उनकी पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने 9 जिलों के एडीजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी है। सभी अधिकारी 6 अगस्त तक सुरक्षा घेरे की कमान संभालेंगे। उधर, अयोध्या में लोगों ने कोरोनाकाल में प्रशासनिक पाबंदी में ढील देने की मांग की है, ताकि 3 अगस्त से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जा सके।

राम मंदिर भूमिपूजन से जुड़ी यह खबर भी आप पढ़ सकते हैं...

1. अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 5 से 15 अगस्त तक यूपी में हाईअलर्ट रहेगा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का नया मॉडल है। यह दो एकड़ में बनेगा। हालाकि, पूरा परिसर 67 एकड़ में तैयार होगा।

from Dainik Bhaskar /national/news/vhp-leader-late-ashok-singhal-ram-mandir-shila-news-and-updates-127566650.html
via IFTTT
जिन 2 शिलाओं के लिए अशोक सिंघल ने अटल सरकार को चुनौती दी थी, उनके इस्तेमाल पर पर्दा; 18 साल से ट्रेजरी में हैं जिन 2 शिलाओं के लिए अशोक सिंघल ने अटल सरकार को चुनौती दी थी, उनके इस्तेमाल पर पर्दा; 18 साल से ट्रेजरी में हैं Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 09:36 Rating: 5

एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हुआ। इससे पहले 25 जुलाई को 50 हजार 72 मामले मिले थे। अब तक 15 लाख 84 हजार 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है। देश में 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को बताया कि 1200 हेल्थ वर्कर्स के जरिए एक जरूरी हेल्थ सर्वे किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 628 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 29 हजार 217 हो गई है। इनमें 20 हजार 343 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 830 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 7,717 नए मामले सामने आए। 282 लोगों की मौत हुई और 10 हजार 333 मरीज ठीक हो गए। मुंबई में बुधवार को 1109 नए मामले सामने आए। यहां बुधवार को इस महामारी से 60 लोगों की मौत हो गई है। शहर में दो दिन पहले तक डबलिंग रेट बढ़कर 68 दिन और रिकवरी रेट 73% होने की बात सामने आई थी।

राजस्थान: यहां 24 घंटे में 1072 संक्रमित मिले। 11 की मौत हुई और 483 मरीज ठीक हो गए। इस बीमारी से अब तक जयपुर में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 27, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 मरीजों ने दम तोड़ा है। यहां अन्य राज्यों के 35 रोगियों की मौत हुई है।

बिहार: यहां बुधवार को 328 संक्रमित मिले। 4 संक्रमितों की मौत हुई है और 1,284 ठीक हो गए। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 45,919 केस आ चुके हैं। 273 की मौत हो चुकी है और 30,504 ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 383 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 77,334 हो गया है। इनमें 45,807 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,530 हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के सीडब्ल्यूजी कोविड केयर सेंटर पर बुधवार को पीपीई किट पहनकर इलाज करते एक डॉक्टर। यहां अब तक 1.33 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339HsFY
via IFTTT
एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5

कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सुबह 10.30 बजे अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगी। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राजस्थान के सियासी संकट पर चर्चा के लिए ये बैठक बुलाई गई है। इसमें कोरोना और बेरोजगारी की स्थिति पर भी बात होगी।

राज्यसभा के नए सदस्यों के 22 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद यह कांग्रेस सांसदों की पहली बैठक होगी। सोनिया इससे पहले 11 जुलाई को पार्टी के लोकसभा सदस्यों से चर्चा कर चुकी हैं। उस मीटिंग में राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी। पार्टी के नेता गौरव गोगोई और मनिकम टैगोर ने यह प्रस्ताव रखा था। इससे पहले जून में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यही मांग उठाई थी।

कांग्रेस नेता फुल टाइम प्रेसिडेंट चाहते हैं
अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी के दो हाई-प्रोफाइल नेताओं की बगावत को देखते हुए कांग्रेस के नेताओं का एक गुट चाहता है कि जल्द से जल्द फुल टाइम प्रेसिडेंट की नियुक्ति हो जाए। इसके लिए वे मिलकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी को चिट्ठी लिखने का विचार भी कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के इस ग्रुप का कहना है कि वे राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन फुल टाइम प्रेसिडेंट की नियुक्ति की जाए पार्टी पर कमांड को लेकर स्थिति साफ हो। राहुल गांधी भी अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते तो फिर उनकी तरफ से कोई दखल नहीं हो। पार्टी के कई नेता राहुल के दखल की वजह से नाराज हैं, क्योंकि जब भी राहुल के ऑफिस के कोई निर्देश आता है तो अक्सर स्थिति साफ नहीं होती।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोनिया ने 11 जुलाई को पार्टी के लोकसभा सदस्यों से चर्चा की थी। उस मीटिंग में राहुल को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P3PJTw
via IFTTT
कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5

ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार, चीन में तीन नए केस मिले; दुनिया में अब तक 1.71 करोड़ संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 71 लाख 79 हजार 092 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 69 लाख 30 हजार 012 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 69 हजार 982 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्राजील में महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां मरने वालों का आंकड़ा तेजी से एक लाख की तरफ बढ़ रहा है।

ब्राजील : 90 हजार से ज्यादा ने जान गंवाई
बुधवार रात जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में मरने वालों की संख्या 90 हजार 188 हो गई। शुरुआती दौर में कोरोना को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती गई। अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हर दिन हजारों टेस्ट किए जा रहे हैं। बुधवार को ही यहां 70 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रपति बोल्सोनारो आज कोरोना को लेकर कुछ नए ऐलान कर सकते हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 45, 68,037 1,53,840 22,45,044
ब्राजील 25,55,518 90,188 17,87,419
भारत 15,84,384 35,003 10,21,611
रूस 8,28,990 13,667 6,20,633
द.अफ्रीका 4,59,761 7,257 2,87,313
मैक्सिको 4,02,697 44,876 2,61,457
पेरू 3,95,005 18,612 2,76,452
चिली 3,49,800 9,240 3,22,332
स्पेन 3,27,690 28,436 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,692 45,878 उपलब्ध नहीं

चीन : 3 नए केस सामने आए
गुरुवार सुबह जारी सरकारी बयान के मुताबिक, चीन में तीन नए मामले सामने आए हैं। ये तीनों वे लोग हैं जो किसी दूसरे देश से चीन पहुंचे। विदेश से आने वाले कुल 2,059 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने यह जानकारी दी है। चीन सरकार की नजर तीन राज्यों पर ज्यादा है। ये है गुआनडोंग, युन्नान और शांक्शी। इन तीनों ही राज्यों में इम्पोर्टेड केस ज्यादा मिल रहे हैं।

चीन ने कुछ दिनों पहले अमेरिका की चेंगदु स्थिल कॉन्स्युलेट को बंद कर दिया था। अब यहां कई चीनी नागरिक इसे देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है।

अमेरिका : डेढ़ लाख से ज्यादा की मौत
अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार रात 1 लाख 50 हजार 159 हो गया। यह आंकड़ा हेल्थ मिनिस्ट्री और कोरोना टास्क फोर्स की तरफ से जारी किया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 45 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल और कॉलेज खोलने के बारे में राज्य सरकारों से बातचीत करने का प्लान बना रही है। इस बारे में औपचारिक जानकारी गुरुवार शाम तक दी जा सकती है।

यूएई : 375 नए मामले
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में महामारी के 375 नए मामले सामने आने से देश में कुल मामलों की संख्या 59,921 हो गई। यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए मरीजों की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है। अब तक कुल 53,202 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

यूएई में बुधवार को 375 मामले सामने आए। सरकार का कहना है कि दूसरे देशों से आने वालों यात्रियों की वजह से खतरा ज्यादा बढ़ा। यहां सरकार ने लोगों को मास्क लगाने को कहा है। हालांकि, कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को ब्राजील के सांता मार्टा स्लम एरिया में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की जांच करने पहुंची साइंटिस्ट की टीम। इस टीम ने यह भी पता लगाया कि किन लोगों में संक्रमण ज्यादा घातक साबित हो रहा है और सैनिटाइजेशन की सबसे ज्यादा जरूरत किन क्षेत्रों में है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P4wHfG
via IFTTT
ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार, चीन में तीन नए केस मिले; दुनिया में अब तक 1.71 करोड़ संक्रमित ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 90 हजार के पार, चीन में तीन नए केस मिले; दुनिया में अब तक 1.71 करोड़ संक्रमित Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5

एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हुआ। इससे पहले 25 जुलाई को 50 हजार 72 मामले मिले थे। अब तक 15 लाख 84 हजार 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है। देश में 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को बताया कि 1200 हेल्थ वर्कर्स के जरिए एक जरूरी हेल्थ सर्वे किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 628 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 29 हजार 217 हो गई है। इनमें 20 हजार 343 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 830 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 7,717 नए मामले सामने आए। 282 लोगों की मौत हुई और 10 हजार 333 मरीज ठीक हो गए। मुंबई में बुधवार को 1109 नए मामले सामने आए। यहां बुधवार को इस महामारी से 60 लोगों की मौत हो गई है। शहर में दो दिन पहले तक डबलिंग रेट बढ़कर 68 दिन और रिकवरी रेट 73% होने की बात सामने आई थी।

राजस्थान: यहां 24 घंटे में 1072 संक्रमित मिले। 11 की मौत हुई और 483 मरीज ठीक हो गए। इस बीमारी से अब तक जयपुर में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 27, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 मरीजों ने दम तोड़ा है। यहां अन्य राज्यों के 35 रोगियों की मौत हुई है।

बिहार: यहां बुधवार को 328 संक्रमित मिले। 4 संक्रमितों की मौत हुई है और 1,284 ठीक हो गए। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 45,919 केस आ चुके हैं। 273 की मौत हो चुकी है और 30,504 ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 383 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 77,334 हो गया है। इनमें 45,807 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,530 हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के सीडब्ल्यूजी कोविड केयर सेंटर पर बुधवार को पीपीई किट पहनकर इलाज करते एक डॉक्टर। यहां अब तक 1.33 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

from Dainik Bhaskar /national/news/mumbai-delhi-coronavirus-cases-news-coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-maharashtra-pune-madhya-pradesh-indore-rajasthan-uttar-pradesh-haryana-punjab-bihar-novel-corona-covid-19-death-toll-india-today-127566641.html
via IFTTT
एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस एक हफ्ते में दूसरी बार 50 हजार से ज्यादा मामले; ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार; देश में अब तक 15.84 लाख केस Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5

कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सुबह 10.30 बजे अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगी। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राजस्थान के सियासी संकट पर चर्चा के लिए ये बैठक बुलाई गई है। इसमें कोरोना और बेरोजगारी की स्थिति पर भी बात होगी।

राज्यसभा के नए सदस्यों के 22 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद यह कांग्रेस सांसदों की पहली बैठक होगी। सोनिया इससे पहले 11 जुलाई को पार्टी के लोकसभा सदस्यों से चर्चा कर चुकी हैं। उस मीटिंग में राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी। पार्टी के नेता गौरव गोगोई और मनिकम टैगोर ने यह प्रस्ताव रखा था। इससे पहले जून में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यही मांग उठाई थी।

कांग्रेस नेता फुल टाइम प्रेसिडेंट चाहते हैं
अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी के दो हाई-प्रोफाइल नेताओं की बगावत को देखते हुए कांग्रेस के नेताओं का एक गुट चाहता है कि जल्द से जल्द फुल टाइम प्रेसिडेंट की नियुक्ति हो जाए। इसके लिए वे मिलकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी को चिट्ठी लिखने का विचार भी कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के इस ग्रुप का कहना है कि वे राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन फुल टाइम प्रेसिडेंट की नियुक्ति की जाए पार्टी पर कमांड को लेकर स्थिति साफ हो। राहुल गांधी भी अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते तो फिर उनकी तरफ से कोई दखल नहीं हो। पार्टी के कई नेता राहुल के दखल की वजह से नाराज हैं, क्योंकि जब भी राहुल के ऑफिस के कोई निर्देश आता है तो अक्सर स्थिति साफ नहीं होती।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोनिया ने 11 जुलाई को पार्टी के लोकसभा सदस्यों से चर्चा की थी। उस मीटिंग में राहुल को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी। (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar /national/news/sonia-gandhi-to-hold-meeting-with-rs-mps-to-discuss-current-political-situation-127566638.html
via IFTTT
कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी के राज्यसभा सांसदों से चर्चा करेंगी, राजस्थान के संकट समेत देश के सियासी हालात पर बात होगी Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 08:36 Rating: 5
Powered by Blogger.