मुंबई में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को टैंपो ने कुचला, 4 की मौत; कर्नाटक में दुर्घटना में घर लौट रहे 6 लोगों की जान गई

मुंबई. कोरोनावायरस का डर अब लोगों की जिंदगी निगल रहा है। मुंबई के उपनगर वसई में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार टैंपो ने सड़क किनारे सो रहे सात मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। हादसा वसई इलाके में हुआ।उधर, कर्नाटक में भी एक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक ने लॉरी को टक्कर मार दी। इनमें से एक में 30 मजदूर सवार थे। इन्हें हैदराबाद से कर्नाटक ले जायारहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से कर्फ्यू लगा दिया है। इसके चलते सभी काम बंद होगए हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों के मजदूरों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। सभी तरह के ट्रांसपोर्ट बंद होने के चलते अब मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जो सातों मजदूर हादसे का शिकार हुए,वेसभी मुंबई से गुजरात पैदल जा रहे थे। ये सभी शुक्रवार दोपहर मुंबई से गुजरात जाने के लिए निकले थे। वसई इलाके में यह रात होने पर यह सड़क किनारे सो गए थे। महाराष्ट्र में अब तक 159 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

ट्रक में 30 मजदूर सवार थे
कर्नाटक में शनिवार सुबह हुए हादसे में ड्राइवर और एक युवती समेत छह की मौत हो गई। छह अन्य जख्मी हैं। पुलिस ने बताया, हादसा पेड्‌डा गोलकुंडा गांव के नजदीक हुआ। पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है, जबकि एक ने उस्मानिया अस्पताल में आखिरी सांस ली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो कर्नाटक हादसे की है। पुलिस ने बताया, दुर्घटना पेड्‌डा गोलकुंडा गांव के नजदीक हुई।
हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर सड़क किनारे सो रहे थे। यह फोटो उसी जगह का है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzeXCa
via IFTTT
मुंबई में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को टैंपो ने कुचला, 4 की मौत; कर्नाटक में दुर्घटना में घर लौट रहे 6 लोगों की जान गई मुंबई में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को टैंपो ने कुचला, 4 की मौत; कर्नाटक में दुर्घटना में घर लौट रहे 6 लोगों की जान गई Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 11:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.