सेंसेक्स 467 अंक और निफ्टी 135 पॉइंट ऊपर खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 26 अंक ऊपर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 467.55 अंक ऊपर और निफ्टी 135.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 2085.60 अंक तक नीचे गिर गया था, लेकिन बाद में यह 2002.27 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की 8वीं सबसे बड़ी गिरावट थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2002.27 अंक नीचे 31,715.35 पर और निफ्टी 566.40 पॉइंट नीचे 9,293.50 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26.07 अंक ऊपर 23,749.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 105.77 अंक ऊपर 8,710.72 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 12.03 पॉइंट ऊपर 2,842.74 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी बढ़त के साथ 37.64 अंक ऊपर 2,860.08 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,437 हो गई है। इनमें 32,020 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 12,847 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,566 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,645,539 हो चुकी है। इनमें 252,396 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,194,476 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69,921 हो चुकी है।

10:00 AM सेंसेक्स 303.38 अंक ऊपर 32,018.73 पर और निफ्टी 91.80 पॉइंट ऊपर 9,385.30 पर कारोबार कर रहा है।

वित्त मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पिछले महीने सोने का आयात 99.5 फीसदी घटकर महज 60 किलोग्राम रह गया। इससे एक महीने पहले मार्च में 13 टन सोने का आयात हुआ था। मेटल्स फोकस लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक 2010 के बाद से यह अब तक का सबसे कम मासिक आंकड़ा है।

पेशेवर सेवाओं की फर्म केपीएमजी के सर्वेक्षण के अनुसार 66 फीसदी कंपनियों ने नई भर्तियां फिलहाल टाल दी हैं। हालांकि आईटी, फार्मा और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां नई भर्तियां करेंगी। वहीं, 30 फीसदी कंपनियों ने वेतन का बजट घटा दिया है वहीं, 50 फीसदी संस्थानों ने वेतन का बजट पिछले साल जितना ही रखने का फैसला किया है।

09:47 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। आरबीएल बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 4 फीसदी बढ़त है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकर कंपनी मोर्गन स्टेनली इंडिया ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से लोग स्वास्थ्य और अन्य गैर फूड वस्तु व सेवाओं पर पहले से ज्यादा खर्च करेंगे। इसके कारण ये उद्योग समग्र अर्थव्यवस्था के मुकाबले ज्यादा तेजी से विकास करेंगे।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स।

09:27 AM बीएसई के लगभग सभी सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले।

09:25 AM बीएसई के लगभग सभी इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:22 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। ओएनसीजी के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.85 फीसदी बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 482.68 अंक ऊपर 32,198.03 पर और निफ्टी 124.55 पॉइंट ऊपर 9,418.05 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोमवार को 2002 अंक की गिरावट के साथ बंद होने वाला बाजार आज 467 अंक ऊपर खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W18FGC
via IFTTT
सेंसेक्स 467 अंक और निफ्टी 135 पॉइंट ऊपर खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 26 अंक ऊपर बंद हुआ था सेंसेक्स 467 अंक और निफ्टी 135 पॉइंट ऊपर खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 26 अंक ऊपर बंद हुआ था Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 10:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.