लोगों मे जागरूकता की कमी, भीड़ में सामान खरीदते दिखे; सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे

रांची/धनबाद/जमशेदपुर. कोरोनावायरस की वजह से 21 दिनों के लॉकडाउन का आज चौथा दिन है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। लोगों में अभी भी कोरोना को लेकर सतर्कता की कमी दिख रही है। लोग लापरवाही करते दिख रहे हैं। बाजार में 10 में से 4 व्यक्ति ही मास्क का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी जागरूक नहीं है। बाजारों में रोजाना की तरह भीड़ उमड़ रही है। अन्य दिनों के मुकाबले फर्क यह है कि बाजार दिन भर खुले रहते थे, लेकिन अब तय समय में बाजार और मंडियां खुल रही हैं।

प्रशासन जरूरत के सामनों की होम डिलीवरी दे रहा है
जमशेदपुर, रांची, धनबाद समेत कई जिलों में प्रशासन ने उचित दर पर खाद्य पदार्थों की उपलब्धता कराई है। इसके बाद भी दुकानें और सब्जी मंडियां भी खुल रही हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह न करते हुए बाजार पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि प्रतिष्ठानों के नंबर भी उपलब्ध भी कराए गए हैं, लेकिन लोग फिर भी घरों से निकल रहे हैं। यह चिंताजनक है।

जमशेदपुर: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को जमशेदपुर के मानगो में जमशेदपुर से सिटी एसपी ने लोगों से घरों से न निकलने की अपील की और फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान मानगो-डिमना सड़क किनारे की सब्जी दुकानों को मानगो के गांधी मैदान में शिफ्ट कराया गया। सिटी एसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क किनारे से दुकानें हटवाईं। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग करने को कहा।

हजारीबाग में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सड़क पर मार्क लगाती अफसर विजया जाधव।

बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए लिंक
झारखंड सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए एक लिंक जारी किया है। इस लिंक bit.ly/jharcovid को खोलने पर दिए गए फॉर्मेट में झारखंड के बाहर फंसे व्यक्ति को अपनी जानकारी देनी है। फिर सरकार उस राज्य के प्रशासन से संपर्क कर उसे मदद पहुंचाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में लगी अस्थायी सब्जी बाजार में लोगों की भीड़।
यह फोटो धनबाद की है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कर रहे।
जमशेदपुर के मानगो में पुलिस ने शनिवार को लोगों पर नजर रखी।
जमशेदपुर में मानगो में सड़क किनारे से दुकानों को हटवाकर गांधी मैदान में शिफ्ट कराया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOkzob
via IFTTT
लोगों मे जागरूकता की कमी, भीड़ में सामान खरीदते दिखे; सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे लोगों मे जागरूकता की कमी, भीड़ में सामान खरीदते दिखे; सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 12:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.