तमिलनाडु के मुख्यमंत्री काफिला रोक खेत में पहुंचे, मजदूरों के साथ धान की रोपाई की

तिरुवरुर. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने शनिवार को मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई की। वे किसान और मजदूरों के साथ खेत में धोती मोड़कर नंगे पांव खड़े नजर आए।

दरअसल, सीएम पलानीसामी डेल्टा इलाके के दौरे पर जा रहे थे। इस बीच उन्होंने तिरुवरुर जिले के सिध्धौली में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों को देखा तो अपना काफिला रोक लिया। वह खेत पहुंचे और मजदूरों के साथ धान की रोपाई शुरू कर दी। उधर, रोपाई के बाद मजदूरों ने मुख्यमंत्री से खेती-किसानी के विषय पर चर्चा की।

उपराष्ट्रपति भी कर चुके हैं पलानीसामीकी तस्वीर शेयर
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जनवरी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी की खेती करने वाली एक फोटो शेयर की थी। उसमें वे हाथ दरांती लिए खेत में खड़े हैं। नायडू ने जड़ों को नहीं भूलने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि यह सिम्बॉलिक है, लेकिन लोगों को प्रेरणा देगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री पलानीसामी शनिवार को खेत में मजदूरों के बीच करीब आधा घंटा रहे।
मुख्यमंत्री पलानीसामी ने शनिवार को खेत में खुद धान की रोपाई की।
खेत में काम करने वाले मजदूर ने कहा- हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री हमारे बीच है।


from Dainik Bhaskar /national/news/tamil-nadu-chief-minister-kafila-rok-arrives-at-field-planting-paddy-with-laborers-126932186.html
via IFTTT
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री काफिला रोक खेत में पहुंचे, मजदूरों के साथ धान की रोपाई की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री काफिला रोक खेत में पहुंचे, मजदूरों के साथ धान की रोपाई की Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 07:29 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.