124 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले मिनट में ही गिरा, निफ्टी भी लुढ़का; सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 133 अंक ऊपर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बाजार में गिरावट दिखने लगी।इससे पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 548.65 अंक तक ऊपर पहुंचा, लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में ये 311.78 अंक तक नीचे गिर गया। इसके बाद बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 261.84 अंक नीचे 31,453.51 पर और निफ्टी 87.90 पॉइंट नीचे 9,205.60 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार बढ़त तो चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 133.33 अंक ऊपर 23,883.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 98.41 अंक ऊपर 8,809.12 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.90 फीसदी बढ़त के साथ 25.70 पॉइंट ऊपर 2,868.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 1.65 अंक नीचे 2,858.44 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,400 हो गई है। इनमें 33,561 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 14,142 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,693 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,726,701 हो चुकी है। इनमें 258,295 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,241,314 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,271 हो चुकी है।

09:33 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 में से 5 सेक्टर में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:31 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 5इंडेक्स में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:25 AM सेंसेक्स 213.93 अंक नीचे 31,239.58 पर और निफ्टी 63.25 पॉइंट नीचे 9,142.35 पर कारोबार कर रहा है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 7 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर 31,577.63 पर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर 9,226.80 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मंगलवार को 261 अंक नीचे बंद हुआ बीएसई आज 124 अंक ऊपर खुला। हालांकि, सुबह से ही बाजार में उतार-चढाव दिखने लगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yuRJ2g
via IFTTT
124 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले मिनट में ही गिरा, निफ्टी भी लुढ़का; सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 133 अंक ऊपर बंद हुआ था 124 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले मिनट में ही गिरा, निफ्टी भी लुढ़का; सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 133 अंक ऊपर बंद हुआ था Reviewed by Punjab Recruitment Portal on 09:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.