जयपुर में कर्नल आशुतोष को मिलिट्री स्टेशन पर श्रद्धांजलि दी, पंचकूला में मेजर अनुज की पार्थिव देह देख पत्नी बिलख पड़ीं
कर्नल आशुतोष शर्मा को मंगलवार सुबह जयपुर मिलिस्ट्री स्टेशन में अंतिम विदाई दी गई। उनके रिश्तेदारों नेपुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बादअजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले सोमवार को आशु का पार्थिव शरीर जयपुर एयरपोर्टपहुंचा था। यहांपत्नी पल्लवी, बेटी तमन्ना और बड़े भाई पीयूष पहुंचे थे।
उधर, चंडीगढ़ में मेजर अनुज सूद की पार्थिव देह को आर्मी हॉस्पिटल से उनके पंचकूला स्थित घर ले जाया गया। वहां पत्नी आकृति बिलख पड़ीं। ताबूत में शव को काफी देर तक टकटकी लगा कर देखती रही। अनुज की मां भी ताबूत के पास काफी देर तक बैठी रहीं। शहीद की बहन हर्षिता सेना में कैप्टन हैं, वे भी घर पहुंचीं।वेकभी अपनी मां को तो कभी अपनी भाभी को संभाल रही थीं।
2 मई को शहीद हुए थे
आशुतोष21 राष्ट्रीय राइफल्स में कमांडिंग अफसर थे। कश्मीर के हंदवाड़ा में घर में छिपेआतंकियों की सूचना मिलने पर आशुतोष ने घेराबंदी की।18 घंटे चली मुठभेड़ में वेअपने चार अन्य साथियों समेत2 मई को शहीद हो गए थे।
कर्नल आशुतोष की पत्नी ने यूनिफॉर्म ली तो आंखों में आंसू की जगह गर्व की मुस्कान थी
शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को जयपुर पहुंचा तो हर आंखभर आई, गले रुंध गए। सेना के अधिकारियों ने आशुतोष का सामान और वर्दी पत्नी पल्लवी कोदी। नम आंखों के आशुतोष की यादों में गुंथे बड़े भाई पीयूष ने बताया कि आशु का तो पहला प्यार वर्दी थी। एक ही धुन किकंधे पर सितारे पहनना है। ग्रेजुएशन के बाद सेना में गए। आशु कहता था कि आईपीएस बनकर समाज के लिए बहुत कुछ करना है। वेतो बेटी को भी आईपीएस बनने के लिए प्रेरित करते थे। आशु तो तैयारी भी कर रहा था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के कारण मौका नहीं मिल पाया। आशु के सपने को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम बेटी तमन्ना को आईपीएस बनाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /local/rajasthan/jaipur/news/ashus-body-reached-jaipur-when-the-colonels-uniform-wife-took-it-to-the-airport-all-the-gum-faded-in-front-of-pride-127272581.html
via IFTTT
No comments: